इंस्टाग्राम पर माफिया और शूटर बनने का शौक पड़ा भारी, छह युवक चढ़े पुलिस के हत्थे

बिलासपुर : सोशल मीडिया पर गैंगस्टर बनने का दिखावा कुछ युवकों को महंगा पड़ गया। बिलासपुर के मिनी बस्ती जरहाभाठा इलाके के चार युवक खुद को माफिया और शूटर बताकर इंस्टाग्राम में हथियारों के साथ वीडियो पोस्ट कर रहे थे। वीडियो वायरल होते ही सिविल लाइन पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की पहचान कर सभी को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने थाने लाकर चारों युवकों से उठक-बैठक करवाई और उन्हें समझाइश देने के साथ ही आगे की उचित कानूनी कार्यवाही भी की, पुलिस ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर इस तरह के प्रदर्शन से कानून व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds