तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलटा, लिफ्ट लेकर जा रहे अधेड़ की दबने से मौत

जांजगीर-चांपा : जिले में हुए सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई। अधेड़ ट्रैक्टर से लिफ्ट लेकर जा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर नहर में पलट गया और अधेड़ की इसके नीचे दबने से मौत हो गई। जबकि चालक ट्रैक्टर से कूदकर भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रैक्टर हटाकर शव को बाहर निकाला। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी अनुसार, कुथुर गांव निवासी राजा पटेल (24) अपने गांव से ट्रैक्टर लेकर गिट्टी लेने तरौद गांव के लिए निकला था। रास्ते में सिल्ली गांव का रहने वाले कन्हैया कुर्रे (58) ने उससे लिफ्ट ली और आगे गांव जाने की बात कही। इस पर राजा ने उसे बिठा लिया। रफ्तार तेज होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। इस दौरान चालक राजा पटेल कूद कर भाग निकला। जबकि कन्हैया कुर्रे की ट्रैक्टर पलटने से दबकर मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds