नाले में नहाने गई बच्चियों को गहराई का नहीं हुआ अंदाजा, दो सगी मासूम बहनों की डूबने से हुई मौत

बेमेतरा: जिले के ग्राम रूसे में नाले में डूबकर दो सगी बहनों की मौत हो गई। दोनों बच्चियां नहाने के लिए गई हुई थीं, जिसके बाद घर वापस नहीं लौटी। दोनों बच्चियों की उम्र सात और पांच वर्ष है। मामला चंदनु थाना क्षेत्र का है। चन्दनू थाना थाना के प्रभारी प्रमुख प्रमोद शर्मा ने जानकारी देते बताया कि गांव के कमलेश साहू की दोनों मासूम बहने मंगलवार की शाम 4:30 गांव में ही स्थित नाला में नहाने गई हुई थी।

नाले में पानी रूकने की वजह गहराई को समझ नहीं पाई। वहीं पुलिस ने दोनों बहनों के शव का पोस्टमार्टम नवागढ़ स्वास्थ्य केंद्र में करवाकर स्वजनों को सौंप दिया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूरी घटना मंगलवार की है, इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है।

घर नहीं लौटी तब स्वजन ढूंढने के लिए निकले

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को ग्राम रूसे में सात वर्षीय बच्ची शीतल साहू अपनी पांच साल की बहन देविका साहू के साथ नाले में नहाने के लिए गई थी। दोनों जब बहुत देर तक घर वापस नहीं लौटीं, तो स्वजन उन्हें ढूंढने के लिए निकले। परिजनों ने नाले और आसपास के स्थानों पर उनकी तलाश की। जिससे दोनों सगी बहनों की नाला में डूबने से मौत हो गई। ज्ञात होकि मृतक दोनों बहनें कुल चार बहन और एक भाई थी। पिता मजदूरी का कार्य कर परिवार का पालन पोषण करते है।

अवैध उत्खनन के चलते नाले की गहराई बढ़ी

अवैध उत्खनन के चलते नाले की गहराई की वजह से बारिश का पानी जमा हो गया था। इस संबंध में ग्रामीणों की अगर मानें तो गांव में अवैध उत्खनन के चलते नाले को गहरा कर दिया गया था। जिससे पानी भरने के उपरांत बच्चियों को गहराई का अंदाजा हो नहीं पाया और भी पानी में उतर गई। किंतु निकल नहीं पाई। जिसके चलते उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में अवैध उत्खनन को लेकर रोष भी देखा जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds