सड़क चलते लड़की से छेड़छाड़, मौसी ने बीच-बचाव किया तो जमकर पीटा; चार युवक गिरफ्तार

बलौदाबाजार : जिले में पुलिस ने लड़की से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने सड़क चलते एक लड़की से छेड़छाड़ की थी। इस दौरान लड़की की मौसी ने विरोध किया तो आरोपी मारपीट कर भाग निकले थे।

पुलिस ने बताया कि 18 साल की एक लड़की ने मामला दर्ज कराया था कि, वह अपनी मौसी के साथ मोबाइल बनवाने के लिए पैदल ही जा रही थी। रास्ते में नाले के पास चार युवक बाइक से पहुंचे और छेड़छाड़ करने लगे। लड़की ने मना किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।

आरोप है कि इसके बाद बाइक सवार लड़के आगे निकल गए, लेकिन फिर लौटे और लड़की का हाथ पकड़कर खींचने लगे। किसी तरह से लड़की ने अपना हाथ छुड़ाया। इस बीच उसकी मौसी ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उनसे मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।

इस पर पुलिस ने जांच शुरू की और सूचना मिलने पर बुधवार को आरोपियों गुलेश ध्रुव, सुमित ध्रुव, सचिन ठाकुर और भोज निषाद को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी दतान के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी भोज निषाद है। उसके पकड़े जाने के बाद ही बाकी तीन आरोपी हाथ लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds