आत्महत्या की नियत से युवती ने शिवनाथ नदी में लगाई में छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

दुर्ग : जिले के शिवनाथ नदी में  खुदकुशी की नीयत से एक युवती ने छलांग दी। युवती को पानी में कूदते देख स्थानीय लोग सकते में आ गए इसी दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय मछुआरों में नदी में छलांग कर युवती की जान बचाई।

घटना दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस के मुताबिक दुर्ग निवासी एक 25 वर्षीय युवती ने मंगलवार दोपहर शिवनाथ नदी में छलांग दी। इस दौरान मौके पर मौजूद मछुआरा बंशी और शंभू निषाद की उस पर नजर पड़ी। दोनों मछुआरों ने नदी में छलांग लगाई और युवती को बाहर निकाला।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटना की सूचना युवती के स्वजनों को दी। स्वजन युवती को समझा बुझाकर अपने साथ घर ले गए। युवती ने यह कदम किन कारणों से उठाया था पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds