मई में लगने जा रहा साल का पहला चंद्रग्रहण, जानें सूतक काल और किस राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण मई में लगने वाला है। ज्योतिषियों के अनुसार यह एक उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा। ये चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा वाले दिन लगेगा। पूर्णिमा तिथि इस बार 5 मई को पड़ रही है, वहीं चंद्रग्रहण भी 5 मई की रात में 8 बजकर 46 मिनट पर लगेगा।

चंद्र ग्रहण 2023 का सूतक काल

चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है, लेकिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कब लगता है चंद्रग्रहण

पौराणिक मान्यता है कि पूर्णिमा की रात जब राहु और केतु चंद्रमा को निगलने की कोशिश करते हैं, तब चंद्र ग्रहण लगता है। वहीं चंद्र ग्रहण से कुछ घंटे पहले सूतक काल लग जाता है, जिसे ज्योतिष के नजरिए से शुभ नहीं माना जाता है। यह चंद्र ग्रहण 5 मई की रात में 8 बजकर 46 मिनट से शुरू होगा और मध्यरात्रि के बाद 1 बजकर 2 मिनट पर समाप्त होगा। इसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा, जिनमें से कुछ राशि के जातकों पर शुभ परिणाम मिलेंगे और कुछ को सावधान रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वो राशियां-


मेष राशि:

चंद्रग्रहण के दौरान मेष राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। इस दौरान आपको मानसिक तनाव हो सकता है। इसलिए कोशिश करें की कोई भी बड़ा निर्णय इस समय ना लें या फिर सोच-समझकर लें। आपकी आर्थिक स्थिति इस दौरान कमजोर हो सकती है, इसलिए खर्चों पर ध्यान दें। स्वास्थ्य के प्रति भी सावधान रहें, नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि:

मिथुन राशि के जातकों को भी चंद्र ग्रहण के दौरान अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। इस दौरान आपको आर्थिक स्थिति पर भी ध्यान देना होगा। वरना अनावश्यक खर्च के कारण आपको मानसिक तनाव हो सकता है। इस दौरान आपको कई चिंताएं हो सकती हैं, मन परेशान हो सकता है।

कर्क राशि:

इस राशि के जातकों को चंद्रग्रहण के दौरान अशुभ प्रभाव देखने को मिलेंगे, इसलिए इस दौरान आपको सेहत, आर्थिक व पारिवारिक सभी प्रकार के मामलों में बचकर रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में वाणी पर संयम रखना होगा वरना बहस हो सकती है और नुकसान आपको होगा।

कन्या राशि:

कन्या राशि के जातकों को इस चंद्र ग्रहण बहुत सावधान रहने की जरूरत है। यह समय आपके लिए अशुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आपको कोई बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है। इस दौरान आप अपने परिवार का विशेष ध्यान रखें और कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय बहुत सोच-समझकर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds