लॉगिन

कमेटी बनाकर कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों को ठगा : गौरीशंकर श्रीवास

Chhattisgarh March 14, 2023 रिपोर्टर: shailesh
कमेटी बनाकर कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों को ठगा : गौरीशंकर श्रीवास

कमेटी बनाकर कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों को ठगा : गौरीशंकर श्रीवास

रायपुर : अनियमित कर्मचारी संघ द्वारा एक दिवसीय धरना में आज सभी संगठन ने राज्य सरकार को जमकर कोसा इस दौरान पुलिस से जमकर झूमाझटकी हुई धरना को समर्थन देने भाजपा नेता गौरी शंकर श्रीवास ने कहा कमेटी बनाकर बनाकर कर्मचारीयो को ठगा गया है और अफ़सोस चुनाव में चंद महीने ही शेष बचे है बावजूद इसके सरकार आज भी झाँसा देने से बाज नही आ रही है|

भाजपा नेता गौरी शंकर श्रीवास ने कहा कि आज प्रदेश के लाखों कर्मचारी आक्रोशित है और सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आज फिर धरना देकर चेताया जा रहा है कि अब कर्मचारी किसी भी तरह से भूपेश सरकार के झाँसे में नही आएगा और आने वाले दिनो में आंदोलन और तेज होगा भाजपा कर्मचारियों के साथ खड़ी है। आज आंदोलन में विजय झा रवि गड़पाले दिनेश शर्मा प्रदीप साहू ने सरकार को आड़े हाथ लिया इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी शरीक हुए|

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds