चर्च में दिनदहाड़े फादर को बंधक बनाकर लूट का मामला, यूपी से गिरफ्तार किए गये आरोपी

महासमुंद : जिले के बागबाहरा थानाक्षेत्र मे 18 जून को कैथोलिक चर्च मे दिन दहाडे फादर को बंधक बनाकर बन्दूक की नोक पर 1.25 लाख रुपये की लूट की घटना हुई थी जिसका पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक आरोपी अभी भी फरार है।

पुलिस ने आरोपियों से 50 हजार नगद, एक देशी कट्टा, एक मोबाइल, एक स्कूटी जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरु की गई तो पता चला कि ये लोग खरियार रोड उडीसा के है। पुलिस खरियार रोड गयी तो पता चला कि ये तीनों बागपत उत्तर प्रदेश व मेरट यूपी के रहने वाले हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लूट के बाद खरियार रोड गये और लूट की रकम को आपस में बांटकर अपने- अपने घर चले गये। पकडे गये आरोपी आदतन अपराधी हैं और यूपी में इनके खिलाफ चोरी व आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस इनसे और पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds