लॉगिन

अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी कार : बड़ी मात्रा में गांजा लेकर जा रही थी, घायल आरोपी का इलाज जारी, साथी फरार

Chhattisgarh April 25, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी कार : बड़ी मात्रा में गांजा लेकर जा रही थी, घायल आरोपी का इलाज जारी, साथी फरार

अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी कार : बड़ी मात्रा में गांजा लेकर जा रही थी, घायल आरोपी का इलाज जारी, साथी फरार

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में ओडिशा से अवैध गांजा लेकर आ रही एक कार असंतुलित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार एक युवक को निकालकर बगीचा अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि उसका साथी युवक फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी कार में ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे थे। इस दौरान अनियंत्रित होकर उनकी कार खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार सवार एक युवक को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं साथी फरार हो गया। अस्पताल में भर्ती युवक अभी तक बेहोश है और उसकी पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि, इस कार में बड़ी मात्रा में अवैध गांजा भरा हुआ था।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds