लॉगिन

आधी रात को गर्लफ्रेंड से मिलने आए बॉयफ्रेंड को परिजनों ने पीटा, बचाने आई प्रेमिका पर भी बरसाए डंडे

Chhattisgarh September 29, 2025 रिपोर्टर: shailesh
आधी रात को गर्लफ्रेंड से मिलने आए बॉयफ्रेंड को परिजनों ने पीटा, बचाने आई प्रेमिका पर भी बरसाए डंडे

आधी रात को गर्लफ्रेंड से मिलने आए बॉयफ्रेंड को परिजनों ने पीटा, बचाने आई प्रेमिका पर भी बरसाए डंडे

बलरामपुर : जिले में आधी रात को गर्लफ्रेंड से मिलने आए बॉयफ्रेंड को परिजनों ने बांधकर पीटा। इस दौरान प्रेमी को बचाने आई प्रेमिका पर भी डंडे बरसाए गए। युवक को लाठी-डंडे से इतना पीटा गया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मामला चलगली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक युवती सरपंच की भतीजी है। सरपंच और उसके परिवार के लोगों ने युवक को और युवती को पीटा है। लाठियों से पीटते वक्त युवक चीखता रहा, जबकि युवती मत मारिए, मत मारिए बोलती रही।

चलगली इलाके के एक पंचायत सरपंच की भतीजी और पास के ही गांव के लड़के का अफेयर चल रहा है। शनिवार की रात युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा। इस दौरान गांववालों और परिजनों को युवक के आने की भनक लग गई। इसके बाद सरपंच और उसके परिजनों ने युवक को पकड़ लिया। दोनों हाथों को रस्सी से बांध दिया, इसके बाद युवक की शर्ट उतारकर पीटना शुरू किया। एक युवक लंबी रस्सी से प्रेमी को बांधकर पकड़कर रखा, जबकि दूसरा युवक लाठियों से पीटता रहा।

बचाने आई प्रेमिका को भी पीटा

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि काफी देर तक युवक को पीटते देख उसकी गर्लफ्रेंड भी बचाने पहुंचती है, लेकिन उसे भी युवक डंडे से पीट देता है। प्रेमी की पिटाई का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

युवक हॉस्पिटल में भर्ती

सरपंच परिवार की पिटाई से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालांकि उसकी हालत फिलहाल ठीक है। मारपीट में युवक के शरीर पर चोटें आई हैं। शरीर पर लाठियों के निशान बन गए हैं। वहीं मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद बलरामपुर पुलिस एक्टिव हुई। चलगली थाना प्रभारी बृजलाल सिंह ने बताया कि, मामला संज्ञान में आया है। आरोपियों के खिलाफ युवक को FIR दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। युवक की शिकायत के बाद कार्रवाई की जाएगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds