लॉगिन

पिकनिक स्पॉट के पास मिला अज्ञात युवक का शव, मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

Chhattisgarh August 20, 2025 रिपोर्टर: shailesh
पिकनिक स्पॉट के पास मिला अज्ञात युवक का शव, मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

पिकनिक स्पॉट के पास मिला अज्ञात युवक का शव, मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नकटीखार गांव स्थित पिकनिक स्पॉट के पास मंगलवार की देर शाम एक अज्ञात युवक का शव मिला। पिकनिक स्पॉट पर आए लोगों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी।मृतक की उम्र 30 से 35 साल के बीच आंकी गई है। घटनास्थल पर न तो कोई बाइक मिली और न ही अन्य कोई वाहन मिला, जिससे मृतक की पहचान की जा सके। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया।

सीएसपी भूषण एक्का के अनुसार, युवक की पहचान के लिए वॉट्सऐप ग्रुप पर सूचना भेजी गई है। साथ ही आसपास के गांवों में कोटवार के माध्यम से मुनादी कराई जा रही है। अंधेरा होने के कारण पुलिस को कार्रवाई में कठिनाई का सामना करना पड़ा। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds