लॉगिन

फांसी पर लटकी मिली नवविवाहिता की लाश, मायके वालो ने लगाया हत्या का आरोप

Chhattisgarh September 10, 2025 रिपोर्टर: shailesh
फांसी पर लटकी मिली नवविवाहिता की लाश, मायके वालो ने लगाया हत्या का आरोप

फांसी पर लटकी मिली नवविवाहिता की लाश, मायके वालो ने लगाया हत्या का आरोप

 रायपुर. ढेबर सिटी थाना पुरानीबस्ती निवासी एक विवाहिता तमन्ना परवीन पति फिरोज अंसारी की लाश फांसी पर लटकी मिली है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है. अभी रिपोर्ट नहीं मिली है. इधर मायके वालों ने शरीर पर चोट होने का दावा करते हुए हत्या का शक जताया है. एसएसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर उन्होंने केस की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

मशेदपुर झारखंड निवासी एस के अख्तर एवं अन्य परिजनों ने ज्ञापन में कहा है कि बेटी तमन्ना का निकाह 16 जनवरी 2014 को रीति रिवाज के साथ जमशेदपुर में हुआ था. निकाह के पहले नई नई मांग करके ससुराल वालों ने दबाव बनाया था. जो बाद में भी जारी रहा. मायके वालों को बेटी को बदनाम करने और निकाह तोड़ देने की धमकियां दी जाती थी. निकाह के समय से ही पांच लाख की मांग की जा रही थी. इनकी बेटी ससुराल वालों की प्रताड़ना के बारे में रो-रोकर बताती रहती थी.

28 सितंबर को तमन्ना की मौत हो जाने की जानकारी मिली. शव पर चोट के निशान थे. मुंह और नाक से खून भी निकला हुआ था. बताया गया कि ढेबर सिटी के मकान में लाश फांसी पर लटकी मिली है. उन्होंने हत्या का केस दर्ज करके पति एवं सास के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इधर टीआई पुरानीबस्ती योगेश कश्यप ने कहा कि तीन दिन तक शव को अस्पताल में मायके वालों के इंतजार में सरक्षित रखा गया था. मायके पक्ष के आने के बाद ही पीएम कराया गया. रिपोर्ट नहीं मिली है. शार्ट पीएम रिपोर्ट भी डॉक्टर ने नहीं दी है. आशंका फांसी लगाकर खुदकुशी किए जाने की है. पीएम रिपोर्ट और जांच में जैसे तथ्य सामने आएंगे, कार्रवाई की जाएगी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds