भालू की दस्तक से दहशत का माहौल : पांच दिनों से क्षेत्र में घूम रहा है भालू,हमले की आशंका से ग्रामीणों मे दहशत

जांजगीर-चांपा : जिले के पामगढ़ क्षेत्र में इन दिनों भालू की दस्तक से दहशत का माहौल बना हुआ है। मंगलवार को तनौद-शिवरीनारायण इलाके में भालू देखे जाने के बाद अब बुधवार शाम पामगढ़ से लगे जेवरा गांव में भी इसकी मौजूदगी सामने आई है। बताया जा रहा है कि गांव के बद्री प्रसाद के नर्सरी में भालू देखा गया, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।

लगातार पांच दिनों से क्षेत्र में भालू की हलचल बनी हुई है, जिससे लोग घरों से निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी समय भालू हमला कर सकता है। इसी बीच भीम रेजिमेंट बिलासपुर के अध्यक्ष ने वन विभाग से अपील की है कि जल्द से जल्द भालू को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए, ताकि किसी बड़ी घटना से बचा जा सके। फिलहाल वन विभाग की टीम पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं, और लोग जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds