विधानसभा बजट सत्र का 9वां दिन, सदन में गूंजेगा जर्जर सड़कों, अपराध और कृषि संबंधी मुद्दा, हंगामे के आसार

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 9वां दिन है. सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी. इस दौरान डिप्टी सीएम अरूण साव, विजय शर्मा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब विधायकों के सवालों के जवाब देंगे.

बजट सत्र में आज क्या-क्या होगा?

सदन की कार्यवाही के दौरान मंत्री केदार कश्यप, गुरु खुशवंत साहेब और ओपी चौधरी विभिन्न पत्रों को पटल पर रखेंगे. वहीं आज विधानसभा में दो ध्यानाकर्षण भी लगाए जाएंगे.

विधायक पुन्नू लाल मोहले जर्जर सड़कों की स्थिति को लेकर ध्यानाकर्षण लगाएंगे.

इसके अलावा विधायक चातुरी नंद और लखेश्वर बघेल कृषि विकास एवं किसान कल्याण से जुड़े मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे.

वहीं विधायक दिलीप लहरिया, सावित्री मंडावी, ललित चंद्राकर और इंद्रशाह मंडावी याचिकाओं की प्रस्तुति करेंगे.

इसके साथ ही मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विभागों की अनुदान मांगों पर सदन में चर्चा होगी.

मंत्री लखन लाल देवांगन और मंत्री टंक राम वर्मा के विभागों की अनुदान मांगों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds