नगालैंड में लैंडस्लाइड का भयावह मंजर कैमरे में कैद, दो लोगों की मौत; VIDEO आया सामने

कोहिमा : नगालैंड के दीमापुर चुमुकेदिमा में मंगलवार को लैंडस्लाइड की वजह से तीन कारें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। इस हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। इस भायवह मंजर का एक वीडियो कैमरे में कैद हुआ।
#WATCH | A massive rock smashed a car leaving two people dead and three seriously injured in Dimapur's Chumoukedima, Nagaland, earlier today
(Viral video confirmed by police) pic.twitter.com/0rVUYZLZFN
— ANI (@ANI) July 4, 2023
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार की शाम लगभग पांच बजे नेशनल हाईवे 29 की है। बताया जा रहा है कि ओल्ड चुमौकेदिमा पुलिस चेकपोस्ट के पास भारी बारिश के बीच एक विशान चट्टान दरकने की वजह से यह हादसा हुआ।
मुख्यमंत्री ने जताया दुख
लैंडस्लाइड का वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने ट्वीट कर दुख जताया। उन्होंने कहा, आज शाम करीब 5 बजे दीमापुर और कोहिमा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर चट्टानें गिरने से गंभीर क्षति हुई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस जगह को ‘पकाला पहाड़’ के नाम से जाना जाता है।
उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार पूरे राजमार्ग पर खतरनाक स्थानों पर सुरक्षा बुनियादी ढांचे के लिए तत्काल कदम उठाने के लिए भारत सरकार और एनएचआईडीसीएल के साथ प्रयास करना जारी रखेगी।