लॉगिन

कांकेर में हिंसक प्रदर्शन के बाद गांव में तनाव, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक

Chhattisgarh December 19, 2025 रिपोर्टर: shailesh
कांकेर में हिंसक प्रदर्शन के बाद गांव में तनाव, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक

कांकेर में हिंसक प्रदर्शन के बाद गांव में तनाव, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक

कांकेर : जिले में हिंसा भड़क गई है. आमबेड़ा इलाके में एक सरपंच ने धर्म परिवर्तन किया था. धर्म परिवर्तन के बाद सरपंच के पिता की मौत हो गई. मौत के बाद सरपंच ने पिता के शव को खेत में दफना दिया. इसी को लेकर लोग आक्रोशित हो गए. हिंसा इतनी भड़की की स्थानीय लोगों ने तीन चर्च जला दिए. वहीं हिंसक प्रदर्शन के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. वहीं पुलिस ने शांति के लिए फ्लैग मार्च निकाला है.

हिंसक प्रदर्शन के बाद गांव में तनाव, बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक

हिंसक प्रदर्शन के बाद बड़े तेवड़ा गांव में भारी पुलिस बलों की तैनाती की गई है. प्रशासन ने नाकेबंदी कर बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई है. बता दें कि तीन दिनों से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. वहीं पुलिस की लाठीचार्ज में कई ग्रामीण घायल हो गए हैं, इसके अलावा एडिशनल एसपी आशीष बंछोर को भी चोंटे आई है.

कांकेर में सब ठीक, मगर समाज में आक्रोश है – विजय शर्मा

वहीं इस पूरे मामले पर डिप्टी सीएम व गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कांकेर के बड़े तेवड़ा गांव की घटना चिंतनीय है. पूरी घटना में अंतिम निर्णय होने की जरूरत है. पुलिस ने अच्छा काम किया, बहुत लोगों बचाया. कांकेर में वर्तमान में सब ठीक है, मगर समाज में आक्रोश है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, बड़ा तेवड़ा गांव के सरपंच रजमन सलाम के पिता चमराराम सलाम की रविवार (14 दिसंबर) को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. सरपंच ने इसे गांव में ही दफ्न कर दिया. इस बात की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसका जमकर विरोध किया. दोनों पक्षों में सहमति बनाने का प्रयास किया गया लेकिन समझौता नहीं हो पाया.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds