लॉगिन

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ा तापमान, राजनांदगांव सबसे गर्म, कई जिलों में बारिश के आसार

Chhattisgarh June 5, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ा तापमान, राजनांदगांव सबसे गर्म, कई जिलों में बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ा तापमान, राजनांदगांव सबसे गर्म, कई जिलों में बारिश के आसार

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. वहीं बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि, प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार बने हुए हैं.

राजनांदगांव और रायपुर सबसे गर्म

तापमान की बात करें तो राजनांदगांव और रायपुर प्रदेश के सबसे गर्म शहर रहे, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं बिलासपुर में 41.8 डिग्री और दुर्ग में 41.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया. बेमेतरा और सक्ती में भी पारा 40.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा.

दूसरी ओर, जगदलपुर में 38.5 डिग्री और अंबिकापुर में 36.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो प्रदेश के अन्य हिस्सों की तुलना में अपेक्षाकृत कम रहा. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक आज (शुक्रवार) प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. यही स्थिति अगले दो दिनों तक भी बनी रह सकती है.

जानें राजधानी रायपुर का हाल

रायपुर में बादल छाए रहने, गरज-चमक, बारिश और धूलभरी आंधी की संभावना जताई गई है. शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds