CG : रायपुर में दिन में चिलचिलाती धूप से बढ़ा पारा, तीन दिन बाद राहत मिलने की उम्‍मीद

रायपुर : राजधानी रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ में सर्दी को विदा कर गर्मी ने एंट्री ले ली है। दिन के समय चटख धूप से राजधानी के तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को तिल्‍दा का तापमान 40 डिग्री के पार हो गया है। चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग छाता, स्कॉर्फ, गमछा आदि लेकर घरों से निकल रहे हैं। हालांकि अगले तीन दिन बाद आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राहत मिलने के आसार हैं।

बुधवार को अधिकतम तापमान रायपुर में 37.8, माना में 37.6, बिलासपुर में 37.4. पेण्ड्रारोड में 35.5. अंबिकापुर में 34, जगदलपुर में 35.8. दुर्ग में 37.2 और राजनांदगांव में 38 डिग्री सेल्सियम था। यह सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस तक अधिक है। दिन के साथ रात भी गर्म हो रही है। पिछली रात राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियम ज्यादा है।

ओडिशा से अरब सागर तक द्रोणिका

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिक के रूप में मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 66 डिग्री पूर्व से 23 डिग्री उत्तर तक स्थित है। एक द्रोणिका उत्तर अंदरूनी ओडिशा से पूर्व मध्य अरब सागर तक छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

प्रदेश में अधिकतम तापमान अपनी चरम स्थिति में पहुंच चुका है, इसके कारण अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। हालांकि राजधानी सहित प्रदेश में अधिकतम तापमान में अगले तीन दिनों में मामूली उत्तार-चढ़ाव की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds