रामचरितमानस पर टिप्पणी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य का घेराव, करनी सेना ने की नारे-बाजी

रायपुर: रामचरितमानस पर भद्दी टिप्पणी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या के आगमन रायपुर में हुआ। उसके विरुद्ध में करणी सेना छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष और करनी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर के निर्देश पर अनेकों पदाधिकारियों, करणी सैनिकों और सनातनी बंधुओं ने मिलकर उसके ठहराव स्थल बेबीलोन इंटरनेशनल होटल वीआईपी रोड पर उग्र विरोध प्रदर्शन किया।

होटल प्रशासन से पूछताछ और छानबीन से पता चला कि वह पहले ही चला गया था। वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि राम के विरुद्ध जुबान खोलने वाले के मन में ऐसा ही डर होना चाहिए। करणी सेना छत्तीसगढ़ ने स्वामी प्रसाद मौर्या को चेतावनी देते हुए कहा कि दुबारा प्रभु राम के ननिहाल की इस पावन धरा पर कदम रखने का दुस्साहस न करें। नहीं तो परिणाम गंभीर होगा। वहीं उसके खिलाफ जोरसोर से विरोध करते हुए “जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं” नारा लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds