लॉगिन

तंत्र-मंत्र के शक में भतीजे ने गला रेतकर कर दी चाचा की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh September 22, 2025 रिपोर्टर: shailesh
तंत्र-मंत्र के शक में भतीजे ने गला रेतकर कर दी चाचा की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

तंत्र-मंत्र के शक में भतीजे ने गला रेतकर कर दी चाचा की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला समाने आ रहा है, यहां चांपा थाना क्षेत्र में तंत्र-मंत्र के शक में एक युवक ने अपने ही चाचा की गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अजीत पाल को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार यह घटना चांपा के वार्ड नंबर 15 कोटा डबरी की है, जहां 65 वर्षीय राम प्रसाद पाल की उनके भतीजे अजीत पाल ने हसिया से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी को अपने चाचा पर तंत्र-मंत्र करने का शक था, जिससे नाराज होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल चांपा पुलिस हर पहलू से मामले की गहराई से जांच कर रही है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds