Surya Gochar : जल्द ही होगा सबसे बड़ा ग्रह गोचर, इन राशि वालों को हर क्षेत्र में मिलेगा लाभ

ग्रह नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी राशि वालों पर देखने को मिलता है। हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि के बाद अपना स्थान परिवर्तन करता है। हर माह में ग्रहों का गोचर सभी राशियों के जीवन पर असर डालता है। ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। कल यानी 13 फरवरी को सूर्य गोचर करके कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसे कुंभ संक्रांति कहा जाता है। सूर्य का ये राशि परिवर्तन काफी खास है क्योंकि सूर्य, शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे, जिसमें शनि पहले से ही मौजूद हैं। इस तरह कुंभ राशि में शनि और शुक्र की युति बनेगी। सूर्य 14 मार्च 2023 तक कुंभ राशि में रहेंगे। इस तरह सूर्य शनि की ये युति सभी राशि वालों पर असर डालेगी। लेकिन कुछ राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य गोचर बहुत ही शुभ फल देने वाला है। इन जातकों के जीवन में खुशियां आएंगी। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपका व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा।

कन्या राशि

सूर्य का राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव कन्या राशि के जातकों पर पड़ने वाला है। इन लोगों को व्यापार में खूब लाभ मिलने वाला है। नौकरी में प्रमोशन और सैलरी में बढ़ोतरी मिलने के प्रबल योग बनेंगे। विरोधी परास्त होंगे।

कुंभ राशि

सूर्य गोचर करके कुंभ राशि में ही प्रवेश करेंगे। इससे कुंभ राशि में शनि और सूर्य की युति बनेगी जो इस राशि को लोगों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगी। इन जातकों के जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे।

धनु राशि

सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश करने से धनु राशि वालों को बहुत लाभ मिलने वाला है। इन जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। कोई नया काम या व्यापार शुरू कर सकते हैं। धन लाभ हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds