सलमान खान के शो में होगी सनी लियोनी की एंट्री, शो में लगाएंगी हॉटनेस का तड़का

मुंबई : बिग बॉस 5 में नजर आई सनी लियोनी एक बार फिर बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में नजर आएंगी। बिग बॉस के ओटीटी वर्जन को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। इस शो का फॉर्मेट और इसके प्रतियोगी दर्शकों को काफी पसंद आते हैं।

बिग बॉस के ओटीटी वर्जन को लेकर फैंस के बीच उत्साह कैसा है?

बिग बॉस शो के निर्माता भी इस बात का प्रयास करते हैं कि इसमें कुछ शानदार प्रतियोगी दर्शकों को देखने को मिले। इस बार के शो में दर्शकों की भी भागीदारी होगी। वे टास्क पर नियंत्रण भी रख पाएंगे। उन्हें टास्क में या किसी को स्पॉट एलिमिनेशन में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

क्या सनी लियोनी भी बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में नजर आने वाली है?

अब खबर आई है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी भी  बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में नजर आने वाली है। सनी लियोनी बिग बॉस सीजन 5 में नजर आई थी। यह सन 2011 में आया था। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री में एंट्री की थी। सनी लियोनी को लेकर आई इस खबर के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं। बिग बॉस में वो एक बार फिर नजर आने की खबर से फैंस के बीच भी उत्सुकता बढ़ गई है। सनी लियोनी ने अपने आने की खबर पर जानकारी देते हुए लिखा है,

“बिग बॉस ओटीटी पर आना मेरे लिए घर आने जैसा है। इस शो से मेरी कई यादें जुड़ी हुई है। इस शो ने मेरे करियर को एक नई उड़ान दी थी। मैं इस शो को कई वर्षों से फॉलो कर रही हूं। यह शो अलग लेवल पर जाएगा। तो सभी लोग वेट एंड वॉच। यह बहुत ही ज्यादा अच्छा होगा।”

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 कहां फ्री में देख सकते हैं?

सभी अब इस बात के कयास लगा रहे हैं कि सनी लियोनी शो में बतौर सरप्राइज कंटेस्टेंट आएंगी या वह सलमान खान के साथ इस शो को होस्ट करेंगे। इस शो में फलकनाज, अविनाश सचदेव, आकांक्षा पुरी, आलिया सिद्दीकी, जिया शंकर, देविका धुर्वे, मनीषा रानी जैसे प्रतियोगी नजर आने वाले हैं। यह 17 जून से स्ट्रीम होना शुरू होगी। फैंस बिग बॉस ओटीटी सीजन 2  जिओ सिनेमा और वूट सिलेक्ट पर फ्री में देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds