कुएं में तैरती मिली छात्रा की लाश, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

बलरामपुर : जिले के कुसमी थाना क्षेत्र से सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक किशोरी की लाश गांव के एक पुराने कुएं में तैरती मिली है। मृतका की पहचान 16 वर्षीय नीलम यादव के रूप में हुई, जो एक स्थानीय स्कूल में पढ़ाई करती थी। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह ग्रामीणों ने कुएं के पास स्कूल यूनिफॉर्म जैसा कुछ देखा पास जाने पर उनको वहां कुँए में शव दिखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। कुसमी थाने की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने की कार्रवाई की। शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि नीलम पिछले शाम से ही घर से लापता थी लेकिन परिजनों को लगा कि वो पड़ोस में गई होगी।

पुलिस फिलहाल इस मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है लेकिन अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। नीलम की उम्र और पारिवारिक पृष्ठभूमि को देखते हुए पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है और स्कूल और सहेलियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds