इंजीनियंरिंग की पढाई के तनाव में छात्र ने की आत्महत्या

कोरबा : जिलें में एक छात्र ने पढ़ाई की टेंशन के चलते सुसाइड कर लिया है। वो इंजीनियर बनना चाहता था। इसके लिए जेईई की तैयारी कर रहा था। मगर कुछ महीनों से वह काफी परेशान रहने लग गया था। इस वजह से उसके परिजनों ने भी खूब समझाया था। फिर भी वह टेंशन में ही रहता था। स्टूडेंट ने ट्रैक पर गर्दन रखकर लेट गया था। जिससे उसका धड़ सिर से अलग हो गया।

रामसागर पारा निवासी अमन भार्गव(19) ने पिछले साल ही 12वीं पास किया था। इसके बाद से वह ड्रॉप लेकर परीक्षा की तैयारी में जुटा था। लेकिन कुछ महीनों से वह परीक्षा और पढ़ाई को लेकर बहुत तनाव ले रहा था। उसके परिजन बार बार उसे समझाते थे, पर वह हमेशा गुमसुम रहता था।

घर से निकला तो लौटा ही नहीं

इस बीच रविवार सुबह अमन घर से निकला था। फिर उसका देर शाम तक कुछ पता नहीं चला। वहीं पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक का शव कुसमुंडा खदान के अंदर साइलो वन रेल पटरी पर पड़ा है। जिसके बाद पुलिस ने युवक की पहचान अमन के रूप में की थी।

पढ़ाई-लिखाई में अच्छा था

इसके बाद सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखकर वे फूट-फूटकर रोने लगे। वहीं शव को पीएम के लिए भेजा गया था। अगले दिन सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम किया गया है। जिसके बाद पूरे घटनाक्रम और अमन के बारे में परिजनों ने जानकारी दी है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। परिजनों ने यह भी बताया कि अमन बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में अच्छा था, पर पता नहीं क्या हो गया जो अचानक से उसने इतनी चिंता करनी शुरू कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds