छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल खत्म: डिप्टी सीएम सिंहदेव के आश्वासन के बाद माने कर्मचारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात के बाद आज छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया है। हड़ताल पर गए स्वास्थ्यकर्मी आज से ही डयूटी पर लौट आएंगे।

राजधानी समेत प्रदेशभर के 60 हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारी विगत 6 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे। स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि 24 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन कर रहे थे। डिप्टी सीएम सिंहदेव से चर्चा के बाद मिले आश्वासन के बाद संगठन ने हड़ताल को खत्म करने की घोषणा की। हड़ताल से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई थी। मरीज हलाकान हो रहे थे।

उप मुख्यमंत्री सिंहदेव से स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने आज रविवार को उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर अपनी मांगों से अवगत कराते हुए चर्चा की। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और शासन के सामने उनकी बाते उठाने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारी माने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button