लॉगिन

मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट से देवमाली रवाना हुईं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, राजमौली की फिल्म की चल रही शूटिंग

BOLLYWOOD March 11, 2025 रिपोर्टर: shailesh
मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट से देवमाली रवाना हुईं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, राजमौली की फिल्म की चल रही शूटिंग

मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट से देवमाली रवाना हुईं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, राजमौली की फिल्म की चल रही शूटिंग

जगदलपुर : जगदलपुर का मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट इन दिनों सुर्खियों में है। तीन दिनों में दो बड़े सुपरस्टार जगदलपुर आ चुके हैं। जहां कुछ देर तक रुकने के बाद वे सभी ओडिशा के कोरापुट के लिए रवाना हो गए। सभी राजमौली के निर्देशन में बन रही फिल्म के लिए देवमाली गए हैं।

सोमवार की शाम को मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी टीम के साथ विशेष विमान से जगदलपुर पहुंची। एयरपोर्ट पर थोड़ा समय बिताने के बाद फिल्म की शूटिंग के लिए क्रू के साथ कोरापुट जिले के देवमाली में शूटिंग के लिए रवाना हो गईं। राजामौली की फिल्म शूट हो रही है। इसी फिल्म की शूटिंग के लिए दक्षिण भारत के मशहूर स्टार महेश बाबू भी दो दिन पहले कोरापुट आ चुके हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds