अजब-गजब : बिना बछड़े को जन्म दिए हर दिन 5 लीटर दूध देती है यह गाय, लोग बता रहे हैं कामधेनु, डॉक्टर भी हैरान

कोरबा:  कोरबा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के दीपका इलाके में एक गाय बिना बछड़े को जन्म दिए ही दूध दे रही है। गायें बछड़े के जन्म के बाद से दूध देती हैं लेकिन यह गाय बिना बछड़े के जन्म दिए ही दूध दे रही है। इसे लोग चमत्कार मान रहे हैं और गाय की पूजा कर रहे हैं। कुछ लोग इस गाय को कामधेनु गाय की प्रजाति बताकर इसे चमत्कार मान रहे हैं।

5 लीटर दूध देती है

गाय के मालिक ने बताया कि यह गाय रोजाना सुबह-शाम 5 लीटर दूध देती है। इस गाय को लोग ‘कामधेनु’ कह रहे हैं। हालांकि पशु चिकित्सक का कहना है कि गांव के लोग भले ही चमत्कार मान रहे हैं लेकिन यह हॉर्मोनल बदलाव के कारण हो सकता है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, जिले के पाली रोड के दीपका में करने वाले धनंजय सिंह कोल मवेशियों का पालते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास दो गाय हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने देखा कि जिस उस गाय ने बछड़े को जन्म नहीं दिया उस गाय का दूध टपक रहा है। पहले तो उन्हें यह बात साधारण लगी लेकिन उसके बाद से रोज दूध गिरने लगा। इसके बाद उन्होंने गाय का दूध निकालना शुरू कर दियाय़ यह गाय 5 लीटर दूध देती है।

लोग करने लगे पूजा पाठ

धनंजय सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई वह गाय को देखने आने लगे। जिसके बाद लोग इसे कामधेनु गांव कहकर संबोधित करने लगे। कुछ जानकारों ने कहा कि, यह गाय बहुत अच्छी है। इसकी रोजाना पूजा करनी चाहिए। जिसके बाद गांव के लोगों ने गाय की पूजा करनी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि रोजाना एक लीटर दूध भगवान को चढ़ाते हैं।

3 साल की है गाय

गाय की उम्र अभी तीन साल है। स्थानीय लोगों ने कहा कि हमें अचानक पता चला कि यह कामधेनु गाय है। पिछले एक महीने से अचानक बिना बछड़ा दिए दूध देने लगी है। यह दूध हर पूजा में यूज किया जाता है। पशु चिकित्सक डॉ एचके सोनी ने कहा कि यह स्थिति हॉर्मोनल बदलाव के कारण हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds