अजीबो-गरीब घटना : भगवान गणेश जैसी शक्ल वाले बच्चे ने लिया जन्म! चेहरा देख डॉक्टर के पैरों तले खिसकी जमीन

दौसा : राजस्थान के दौसा जिला अस्पताल में अजीब-गरीब बच्चे ने जन्म लिया जिसके देख डाॅक्टर भी हैरान है।  31 जुलाई की रात भगवान गणेश जैसी शक्ल वाले बच्चे को देख अस्पताल के स्टाफ भी चौकन्ने रह गए।  हालांकि बच्चे के जन्म के  करीब 20 मिनट बाद  ही शिशु ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, अलवर में रहने वाली महिला को प्रसव पीड़ा के बाद दौसा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां महिला ने रात 9:30 बजे बच्चे को जन्म दिया।  इस दौरान जिला अस्पताल में डिलीवरी करवाने वाले स्टाफ ने जब बच्चे को गर्भ से बाहर निकाला तो बच्चे के भगवान गणेश की तरह सूंड थी, बगल में दो आंखें थीं. गले में कान थे. यह देखकर अस्पताल में डॉक्टर और नर्स भी हैरान रह गए।

ganesh baccha

जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी शिवराम मीणा ने बताया कि जेनेटिक गड़बड़ी के अलावा क्रोमोसोम में गड़बड़ी के कारण कभी-कभी गर्भ से इस तरह के बच्चों का जन्म होता है।  डॉ. शिवराम मीणा ने कहा कि गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर राज्य सरकार ने कई प्रकार की सुविधाएं दी हैं. स्वास्थ केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्रों पर ये सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds