रायपुर : छत्तीसगढ़ में एमबीबीएस इंटर्न्स के लिए खुशखबरी है. राज्य सरकार ने शासकीय मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस इंटर्न्स का स्टाइपेंड आखिरकार बढ़ा दिया है. इससे मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों और जूनियर डॉक्टरों की मांगों को लेकर हड़ताल भी खत्म हो चुका है. बताते चलें कि, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इंटर्न डॉक्टरों से मुलाकात की थी. माना जा रहा है कि, इसी मुलाकात के बाद यह फैसला लिया गया है. अब इंटर्न्स को 25 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा. बढ़ी हुई छात्रवृत्ति 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगी. चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.
स्टाइपेंड बढ़कर 25 हजार हुआ
बताते चलें कि, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. अब इंटर्न्स को 25 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा. गौरतलब है कि, राज्य सरकार ने लंबे समय से चली आ रही इंटर्न्स की मांग को पूरा करते हुए स्टाइपेंड बढ़ाने का फैसला लिया है. शासकीय मेडिकल कॉलेजों में पढ़ने वाले MBBS इंटर्न्स को अब तक कम स्टाइपेंड मिलता था, जिसे लेकर वे लगातार मांग कर रहे थे.
1 अक्टूबर से लागू होगा नया स्टाइपेंड
चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार बढ़ी हुई छात्रवृत्ति 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगी. इस दिन से सभी एमबीबीएस इंटर्न्स को बढ़ा हुआ स्टाइपेंड दिया जाएगा. छत्तीसगढ़ में इंटर्न डॉक्टर्स और जूनियर डॉक्टरों की मांग थी कि स्टाइपेंड व वेतन में तत्काल संशोधन और सम्मानजनक बढ़ोतरी की जाए. उनका तर्क था कि देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा छत्तीसगढ़ में स्टाइपेंड कम हैं.
इससे पहले डॉक्टरों का कहना था कि वे लगातार अपनी मांगें सरकार के सामने रखते रहे हैं. उनका उद्देश्य अपनी मांगों का समाधान कराना है, लेकिन आश्वासन के बाद भी आदेश जारी नहीं होने के कारण उन्हें दोबारा आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा.