लॉगिन

बिलासपुर में बांग्लादेशी गिरफ्तार : फर्जी पासपोर्ट आधार-पैन समेत कई दस्तावेज बरामद, NTPC सीपत में कर रहा था काम

Chhattisgarh September 25, 2026 रिपोर्टर: shailesh
बिलासपुर में बांग्लादेशी गिरफ्तार : फर्जी पासपोर्ट आधार-पैन समेत कई दस्तावेज बरामद, NTPC सीपत में कर रहा था काम

बिलासपुर में बांग्लादेशी गिरफ्तार : फर्जी पासपोर्ट आधार-पैन समेत कई दस्तावेज बरामद, NTPC सीपत में कर रहा था काम

बिलासपुर। जिले मे अवैध रूप से रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को STF की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अतीक हुसैन के रूप में हुई है। STF ने उसे सूर्या बिहार कॉलोनी से पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान उसके पास से फर्जी पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत कई दस्तावेज बरामद किए गए है।

2005 में भारत आने का दावा

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अतीक हुसैन वर्ष 2005 में भारत आया था और इसके बाद से बिलासपुर में रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह NTPC सीपत में लिफ्ट मेटेनेस का काम कर रहा था। STF अब उसके भारत में रहने, पहचान और दस्तावेज तैयार कराने से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

रायपुर होल्डिंग सेंटर भेजा गया

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कार्रवाई के तहत उसे रायपुर स्थित होल्डिंग सेंटर भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। जांच एजेसिया उसके संपर्कों और भारत में रहने के दौरान की गतिविधियों की भी जानकारी जुटा रही है।

सिरगिट्टी से पकड़े गए थे 23 संदिग्ध

इस कार्रवाई का कनेक्शन कुछ दिन पहले बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में पकड़े गए 23 संदिग्धों से भी जोड़ा जा रहा है। बताया गया था कि इन संदिग्धों से पूछताछ की जा रही थी. इसी दौरान एक संदेही मौके से फरार हो गया था। STF और संबंधित एजेंसियां अब पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही बरामद दस्तावेजों की सत्यता और आरोपी की वास्तविक पहचान की भी जांच की जा रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds