लॉगिन

CG : नशा करने सौतेले पिता ने मांगे पैसे, गुस्से में आकर बेटे ने कर दी हत्या

Chhattisgarh August 2, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : नशा करने सौतेले पिता ने मांगे पैसे, गुस्से में आकर बेटे ने कर दी हत्या

CG : नशा करने सौतेले पिता ने मांगे पैसे, गुस्से में आकर बेटे ने कर दी हत्या

जशपुर : जिले में पुलिस ने सौतेले पिता की हत्या करने वाले बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, पिता अपने सौतेले बेटे-पत्नी से और शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। विवाद होने पर बेटे ने डंडे से मार कर हत्या कर दी। घटना दोकड़ा चौकी क्षेत्र की है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने बताया कि, 48 साल की एक महिला मजदूरी का काम करती है। करीब 20 साल पहले उसके पति की बीमारी से मौत हो गई थी। जिसके बाद उसने प्रदीप टोप्पो से शादी कर ली थी, जो चैनपुर झारखंड का रहने वाला था। महेश राम उसके पहले पति का बेटा है।

28 जुलाई की शाम को प्रदीप टोप्पो घर से पैसे लेकर शराब पीने बस्ती की ओर गया था। रात साढ़े 10 बजे के आसपास शराब पीकर घर आया। शराब पीने के लिए 300 रुपये और मांगने लगा। मना करने पर पत्नी से विवाद कर मारपीट करने लगा। इस बीच बेटे महेश राम ने लड़ाई-झगड़ा करने से रोका, तो विवाद बढ़ गया।

इसलिए गुस्से में आकर महेश ने लकड़ी के डंडे से प्रदीप टोप्पो के सिर पर 3 से 4 बार वार कर बुरी तरह घायल कर दिया। जिससे उसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने हत्या कर मामला दर्ज कर आरोपी महेश राम (25) निवासी केनाडांड़ चुनदरहा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds