दुबई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण, द्विपक्षीय सहयोग पर लेखी ने की ग्रीक विदेश मंत्री से चर्चा

पाकिस्तान नाव हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 48 हुई

दुबई : संयुक्त अरब अमीरात के मंत्री शेख नाहयान बिन मुबारकअल नाहयान ने मंगलवार को दुबई में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। नाहयान ने भारत को संयुक्त अरब अमीरात का करीबी मित्र बताया। इस मौके पर उनके साथ भारत के राजदूत संजय सुधीर भी थे। शेख नाहयान ने इस मौके पर महात्मा गांधी के अहिंसा, और शांति के संदेश का उल्लेख किया।

द्विपक्षीय सहयोग पर लेखी ने की ग्रीक विदेश मंत्री से चर्चा
विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने ग्रीक विदेश मंत्री निकोस डेंडियास के साथ मुलाकात कर द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को और अधिक बढ़ावा देने पर चर्चा की। लेखी ने ट्वीट किया, डेंडियास से बेहद उपयोगी वार्ता हुई। डेंडियास ने कहा, हमारी चर्चा अर्थव्यवस्था और संस्कृति प्रवासन क्षेत्रों में दोनों देशों के संबंधों की मजबूती पर केंद्रित रही।

पाकिस्तान : नाव हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 48 हुई
पश्चिमोत्तर पाक में एक झील में हुए नाव हादसे के 3 दिन बाद मंगलवार को बचाव कर्मियों ने 18 और शव बरामद किए। इसके बाद मृतकी संख्या बढ़कर 48 हो गई है। पुलिस के मुताबिक, बचाव कर्मी अभी भी मदरसे के नौ छात्रों के शव तलाश रहे हैं। इन्हें रविवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिला स्थित टांडा बांध झील में नाव पलटने के बाद मृत मान लिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds