मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान, तेंदूपत्ता खरीदी की प्रक्रिया में होगा बदलाव, तैयार की जाएगी नई आत्मसमर्पण नीति

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि केंद्र सरकार के कुशल मार्गदर्शन में हमारी सरकार ने प्रदेशवासियों के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। जिसके तहत तेंदूपत्ता खरीदी की प्रक्रिया में आमूलचूल परिवर्तन किए जाएंगे, एसआईए (SIA) को और अधिक सक्षम बनाया जाएगा, नई आत्मसमर्पण नीति तैयार की जाएगी।

इसके साथ ही सीएम ने कहा कि माओवाद की समस्या के कारण निरक्षर रहे लोगों को साक्षर बनाने के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय के सहयोग से प्रदेश सरकार एक व्यापक अभियान चलाएगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने माओवादी आतंक विरोधी अभियान की समीक्षा की है। कहा – माओवादी आतंक विरोधी अभियान के हर मोर्चे पर छत्तीसगढ़ सरकार को अच्छी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ को नक्सलियों से लड़ाई में जिस मदद की आवश्यकता होगी उपलब्ध कराएंगे। छत्तीसगढ़ पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए 30 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार द्वारा माओवादी आतंकवाद के विरुद्ध उठाए जा रहे कदमों की केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भी तारीफ की है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पिछले 8 महीने में जिस तरह नक्सलवाद को खत्म करने के लिए प्रभावी रणनीति को लागू किया गया है, उसकी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds