राज्य सरकार ने जारी किए आदेश, 21 क्विंटल प्रति एकड़ से धान खरीदी करने का आदेश

जो बेच चुके हैं उन्हें भी मिलेगा लाभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 21  क्विंटल धान खरीदी की जाएगी। राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। खास बात ये है कि,1 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने के बाद अब तक पूर्ववर्ती सरकार के आदेश के तहत 20 क्विंटल धान खरीदा जा रहा था।  नए आदेश में कहा गया है कि प्रति एकड़ 21  क्विंटल की अधिकतम सीमा प्रति एकड़ लिकिंग सहित निर्धारित की जाती है।

आदेश में यह कहा गया है

खाद्य विभाग के सचिव द्वारा इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि ऐसे किसान जो अपना धान पूर्व में समर्थन मूल्य पर विक्रय कर चुके हैं, उन्हें भी उक्त पात्रता अंतर्गत धान विक्रय की सुविधा होगा। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र मेंवादा किया था कि किसानों से प्रति एकड़ 21  क्विंटल के हिसाब से धान खरीदा जाएगा। इससे पहले कांग्रेस सरकार ने 20 क्विंटल के हिसाब से धान खरीदी की घोषणा की थी।

इस सीजन की खरीदी भी 20 क्विंटल के हिसाब से की जा रही थी। राज्य में 1 नवंबर से जारी धान खरीदी के बीच अब तक 9 लाख 36 हजार किसान धान बेच चुके हैं। सरकार ने 30 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखी है। अब तक 33 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds