तेज़ रफ़्तार ट्रेलर ने मारी पुलिसकर्मियों को टक्कर, बाइक सवार कांस्टेबल की मौत

कोरबा : जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। जबकि उसके साथ बाइक पर बैठा दूसरा आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों कांस्टेबल रक्षित पुलिस लाइन में पदस्थ थे और ड्यूटी खत्म होने के बाद देर रात घर लौट रहे थे। हादसे के बाद ट्रेलर चालक भाग निकला है। उसकी तलाश की जा रही है। हादसा दीपका थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, नोनबिर्रा गांव निवासी आरक्षक अवधेश कंवर और तालासार निवासी आरक्षक हेम सिंह श्याम दोनों के गांव आसपास हैं, इसलिए कई बार वे एक ही बाइक से आना-जाना करते थे। रोज की तरह गुरुवार को भी एक ही बाइक पर देर रात करीब 9 बजे गांव लौट रहे थे। अभी वे तिवरता मोड़ के पास पहुंचे थे कि एक ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

इसके चलते कांस्टेबल अवधेश कंवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कांस्टेबल हेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसा होते देखा तो मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस बीच मौका पाकर ट्रेलर चालक भाग निकला। पुलिस ने घायल कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जहां पंचनामा कार्रवाई के बाद शुक्रवार को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds