लॉगिन

रफ़्तार का कहर : आयरन ओर से भरा ट्रक घर में घुसा, बाल-बाल बचे ग्रामीण

Chhattisgarh June 29, 2025 रिपोर्टर: shailesh
रफ़्तार का कहर : आयरन ओर से भरा ट्रक घर में घुसा, बाल-बाल बचे ग्रामीण

रफ़्तार का कहर : आयरन ओर से भरा ट्रक घर में घुसा, बाल-बाल बचे ग्रामीण

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गिधाली गांव में एक बड़ा हादसा टल गया। आयरन और से भरा एक बेकाबू ट्रक देर रात एक घर मैं घुस गया। गनीमत रही कि, हादसे के वक्त घर के भीतर कोई नहीं था, जिससे एक बड़ा जानमाल का नुकसान टल गया।

जानकारी के अनुसार, यह ट्रक निको प्लॉट के लिए आयरन और लैकर आ ‘रहा था और ग्रामीणों के अनुसार चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। गिधाली गांव पहुंचते ही ट्रक बेकाबू ही गया और सीधे एक मकान में जा घुसा। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया है।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

स्थानीय लोगों का कहना है कि, यह पहला मौका नहीं है जब निको प्लांट के ट्रकों से इस तरह की घटनाएं हुई हैं पूर्व में भी ऐसे कई हादसे हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद लापरवाह और नशे में धुत चालकों पर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की गई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds