कभी करने पड़े बोल्ड सीन तो कभी झेले रिजेक्शन, टाइपकास्ट तोड़ करिश्मा तन्ना ने बुलंदियों को छुआ

मुंबई : वैसे तो कई कलाकार ऐसे हुए हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में खूब धक्के खाए हैं। कई बार तो कलाकार निराश होकर फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ भी गए। मगर करिश्मा तन्ना ऐसा नाम है जिन्होंने हार नहीं मानी। लगातार वह स्ट्रगल और कड़ी मेहनत करती रही। आज वह इस मुकाम पर हैं जब वह स्कूप जैसे शानदार प्रोजेक्ट कर रही हैं।

कभी किए थे बोल्ड सीन तो कभी झेले रिजेक्शन

फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जो किसी को रातोंरात स्टार बना देती है तो अर्श से फर्श पर ला खड़ा करने में भी मिनट नहीं लगाती। कुछ कलाकार सफल होते हैं तो कुछ फेल हो जाते हैं। मगर एक कलाकार ऐसी हैं जिन्होंने हार नहीं मानी। जी हां, नवभारत टाइम्स की सैटर्डे सुपरस्टार सीरीज में आज हम बात कर रहे हैं करिश्मा तन्ना की।

करिश्मा तन्ना ने टीवी से की शुरुआत और फिर बिग बॉस तक पहुंचीं

करिश्मा तन्ना एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने करियर की शुरुआत की टीवी से। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में छोटा रोल निभाकर वह इंडस्ट्री में आईं। कई साल तक पहचान नहीं मिली। मगर ‘बिग बॉस’ की फर्स्ट रनरअप बन उन्होंने साबित कर दिया था कि उनमें दम तो है।

करिश्मा तन्ना ने खाए कई साल धक्के

कहते हैं कि बिग बॉस के बाद लोगों का करियर संवरने में टाइम नहीं लगता। लेकिन करिश्मा तन्ना ने कई साल धक्के खाए। संजू जैसी फिल्म में बोल्ड सीन भी करना पड़ा। चंद मिनट के इस रोल ने उन्हें काफी चर्चा में ला खड़ा किया था।

कभी बनीं नागिन तो कभी जीता खतरों के खिलाड़ी

मगर करिश्मा तन्ना इंडस्ट्री में न तो रुकी न ही अटकीं। उनका फोकस साफ था। करिश्मा को एक बार फिर एकता कपूर का साथ मिला और ‘नागिन 3’ जैसे शो में काम किया। फिर वह रोहित शेट्टी के ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ में नजर आईं। इस बार वह रनरअप नहीं बल्कि विनर बनीं।

सैटर्डे सुपरस्टार की हकदार हैं करिश्मा तन्ना​

करिश्मा ने जब जब कोई काम हाथ में लिया, उन्होंने उसे बखूबी निभाया। यही वजह है कि आज हम उनकी बात सैटर्डे सुपरस्टार सीरीज में कर रहे हैं।

ओटीटी की ताकत कोरोना से पहले ही भाप ली थी

करिश्मा बखूबी समझती हैं कि ये ओटीटी का समय है। इस प्लेटफॉर्म की तारत को उन्होंने तो कोरोना से पहले ही भाप लिया था। साल 2018 में उन्होंने ‘करले तू भी मोहब्बत’ के जरिए ओटीटी पर काम करना शुरू कर दिया था।

किसी परिचय की मोहताज नहीं करिश्मा तन्ना​

करिश्मा तन्ना ने ‘गिल्टी माइंड्स’, ‘हश हश’ के बाद हंसल मेहता की ‘स्कूप’ में काम किया। इन सभी प्रोजेक्ट्स में करिश्मा के काम की खूब तारीफ हुई। उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। आज वह किसी परिचय की मोहताज नहीं है।

खूब झेले रिजेक्शन, तोड़ा टाइपकास्ट

करिश्मा तन्ना ने इंडस्ट्री में खूब रिजेक्शन भी झेले हैं। उन्होंने बताया कि टीवी पर काम करके एक टाइपकास्ट बन जाता है। लोग उन्हें काम देने से मना कर देते थे कि ये तो टीवी एक्टर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds