आईईडी की चपेट में आया जवान हुआ शहीद, सड़क निर्माण की सुरक्षा में लगा था जवान

बीजापुर : जिले में आईईडी की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया है। सुरक्षाबल सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा ड्यूटी के लिए जा रहे थे। उसी दौरान ये घटना घटी है। इस घटना के बाद से इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

जानकारी के मुताबिक, सीएऍफ़  कैंप एटेपाल और सीएऍफ़ कैंप तिमेनार के बीच सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इसी वजह से सुरक्षा प्रदान करने के लिए तिमेनार कैंप से जवानों की टुकड़ी सोमवार सुबह करीब 8बजे के आस-पास निकली थी।

बताया जा रहा है कि जवान अभी एटेपाल कैंप से 1 किमी दूर पहुंचे थे। इसी दौरान सड़क से लगी टेकरी में आईईडी ब्लास्ट हुआ। जिसकी चपेट में 19वी वाहिनी डी कंपनी तिमेनार के एपीसी विजय यादव(सहायक प्लाटून कमांडर) आ गए।

घटना में मौके पर ही विजय यादव की मौत हो गई। आस-पास मौजूद जवानों ने इसकी जानकारी तुरंत सीनियर अधिकारियों को दी। जिसके बाद से आस-पास सर्च ऑपरेशन जारी है। शव को भी मौके से ले जाया गया है। शहीद विजय यादव को भैरमगढ़ थाने में गॉर्ड ऑफ़ ऑनर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds