बारामूला में ‘ऑपरेशनल टास्क’ के दौरान जवान शहीद, मां पर टूटा दुखों का पहाड़

जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के समीप एक अग्रिम इलाके में ‘ऑपरेशनल टास्क’ के दौरान 24 वर्षीय जवान शहीद हो गया, सेना ने यह जानकारी दी। सेना के मुताबिक, गुरप्रीत सिंह पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले थे और उनके परिवार में उनकी मां लखविंदर कौर हैं। गुरप्रीत बृहस्पतिवार को ‘ऑपरेशनल टास्क’ के दौरान शहीद हुए।

सेना की चिनार कोर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया, ”बारामूला सेक्टर के अग्रिम क्षेत्र में ‘ऑपरेशनल टास्क’ के दौरान गुरप्रीत सिंह की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु पर चिनार कोर को खेद है।” सेना ने कहा, ”दुख की इस घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवार के साथ एकजुटता से खड़ी है और उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।”

भारतीय सेना की चिनार कोर ने कहाकि  बारामूला सेक्टर में फॉरवर्ड एरिया में ऑपरेशनल टास्क करते समय गनर गुरप्रीत सिंह की जान चली गई। गनर गुरप्रीत सिंह पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले हैं और उनके परिवार में उनकी मां श्रीमती लखविंदर कौर हैं। दुख की इस घड़ी में, भारतीय सेना शोक संतप्त परिवार के साथ एकजुटता से खड़ी है और उनकी भलाई के लिए प्रतिबद्ध है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds