बहू के इलाज के लिए बेचे गहने तो बेटे ने कर दी माँ की हत्या, फिर थाने पहुंचकर किया सरेंडर

बिलासपुर : जिले में मां की हत्या कर आरोपी बेटे ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया और बोला कि वह अपनी मां को कुल्हाड़ी से मार डाला है। महिला का कसूर इतना था कि वो अपनी बहू के इलाज के लिए गहनों को बेच दी थी, जिससे नाराज होकर आरोपी बेटे ने उसकी हत्या कर दी। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

ग्राम करका में रहने वाली कुंजमती मानिकपुरी अपने बेटे के साथ रहती थी और रोजी-मजदूरी करती थी। उसका बेटा सगुन मानिकपुरी भी गांव में रोजी मजदूरी करता है। सगुन की पत्नी सुमित्रा मानिकपुरी को शुगर की बीमारी है, जिसका वह इलाज करा रही है। लेकिन, वह परहेज नहीं करती थी, जिसके कारण उसका पति उससे नाराज रहता है।

बहू के इलाज के लिए मां ने बेच दिए गहने

इधर, सगुन की मां कुंजमती ने बहू के इलाज के लिए अपने गहनों को बेच दी थी। साथ ही उसे उसके मायके भेज दी थी। इसकी जानकारी होने पर युवक नाराज हो गया। उसका कहना था कि वह अपनी पत्नी का इलाज कराया। लेकिन, खान-पान में परहेज नहीं करती, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ रही है।

गहने बेचने पर हुआ झगड़ा, कुल्हाड़ी मार कर की हत्या

इसी बात को लेकर सगुन शुक्रवार की सुबह अपनी मां से झगड़ा करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि उसने कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह घर से निकल गया। फिर दोपहर में थाने पहुंचकर उसने सरेंडर कर दिया। उसने बताया कि वह अपनी मां की हत्या कर दिया है। इधर, हत्या की खबर मिलते ही पुलिस गांव पहुंची। शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds