Snake shoes : स्नेक शूज़ पहन निकले घर से बाहर, देखकर लोग हुए हैरान

Snake Shoes : कोबरा या अन्य सांपों के कई सारे वीडियोज आपने देखे होंगे, लेकिन यह जो नया वीडियो वायरल हुआ है यह शायद आपको हैरान परेशान कर सकता है. इसमें दिख रहा है कि एक शख्स ने ऐसा जूता पहना हुआ है जो दिखने में कोबरा जैसा लग रहा है. यह जैसे ही आपकी तरफ आता हुआ दिखेगा, आपको लगेगा कि दो सांप सामने आ रहे हैं.

यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया

दरअसल, इस वीडियो को एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है. यह वीडियो वैसे तो शुरू में टिकटॉक पर शेयर किया गया है, लेकिन वहां से उठाकर इसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी शेयर कर दिया गया है. वीडियो को देखकर यह भी लग रहा है कि यह कहीं बाहर का वीडियो है. जो कि अब भारत में भी वायरल हो रहा है.

क्या सच में दो सांप खड़े हुए हैं?

इस जूते को पहनकर शख्स एक सड़क के किनारे खड़ा हुआ है. दूर से देखने पर लग रहा है कि वाकई में दो सांप खड़े हुए हैं. इस वीडियो को बिल्कुल जूते के पास से जाकर बनाया गया है, जो देखने में काफी डरावना लग रहा है. हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह कब का है और कहां का है, लेकिन वायरल जरूर हो रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds