तरबूज के बीच गांजा छुपाकर ले जा रहे थे तस्कर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर : गांजा तस्करी को लेकर जिले के सरायपाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सरायपाली पुलिस के हत्थे दो अंतरराज्यीय गांजा तस्कर चढ़े हैं। जिनसे, पुलिस ने 10 क्विंटल 50 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत दो करोड़ 10 लाख रूपये है। एनएच-53 में बालसी पेट्रोल पंप के पास नाकेबंदी कर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपियों की गिरफ्तारी की।

तस्कर पुलिस को चकमा देने ट्रक में तरबूज के बीच में गांजा छुपाकर ले जा रहे थे। ओडिशा से मध्यप्रदेश यह गांजा खपाने के लिए ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों का नाम पप्पू पाल और लीलाधर पाल है जो पन्ना मध्यप्रदेश के निवासी है। सरायपाली पुलिस ने दोनों आरोपीयों पर नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20बी के तहत की कार्रवाई  की है।

पुलिस नाकाबंदी कर वाहन को रोका, वाहन में मिला 10 क्विंटल से ज्यादा गांजा

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने पूरे मामले का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि, सरायपाली टीआई आशीष वासनिक को मुखबिर से सूचना मिली की उड़ीसा की ओर से सरायपाली के रास्ते होते हुऐ तरबूज से भरा हुआ एक लाल रंग का माजदा ट्रक में तरबूज के बीच छिपाकर भारी मात्रा में अवैध रूप से गांजा परिवहन करते हुऐ मध्य प्रदेश ले जा रहे हैं। सूचना थाना सरायपाली की टीम हाईवे पर स्थित बालसी पेट्रोल पंप के पास पहुंचकर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन की आने का इंतजार करने लगी।

मध्य प्रदेश ले जा रहे थे गांजा

कुछ समय बाद टीम द्वारा पतेरापाली रोड की ओर से एक लाल रंग का माजदा ट्रक एमपी 19 जीए 5058 को आते देखा गया। जिसे मुखबिर के निशानदेही पर घेराबंदी कर पेट्रोल पंप के पास रोका गया। ट्रक में दो व्यक्ति बैठे हुये थे। जिन्होंने अपना नाम पप्पू पाल पिता लखन पाल उम्र 35 वर्ष साकिन बसाई थाना पन्ना जिला मध्य प्रदेश और दूसरे ने लीलाधर पाल पिता महेश पाल उम्र 33 वर्ष ग्राम बसाई थाना पन्ना जिला पन्ना मध्य प्रदेश का रहने वाला बताया।

पूछताछ पर दोनों ने बताया कि गाड़ी में तरबूज है। चेक कराने पर दोनों टाल-मटोल करने लगें। जिसके बाद थाना सरायपाली टीम द्वारा तरबूज को हटाकर वाहन की तलाशी लेने पर तरबूज के बीच छिपाया गया दस क्विंटल पचास किलो मादक पदार्थ गांजा पाया गया। जिसके संबंध में पूछताछ करने पर तरबूज के बीच छिपाकर अवैध मादक पदार्थ गांजा को उड़ीसा से लाना और पन्ना मध्य प्रदेश ले जाना बताया।

पकड़े गए गांजे की कीमत दो करोड़ दस लाख रुपये

पकड़े गए गांजे की कीमत दो करोड़ दस लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियो पर नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई में एसडीओपी अभिषेक केशरी, थाना प्रभारी सरायपाली निरीक्षक आशीष वासनिक, उप निरीक्षक उदयराम साहू, आरक्षक मदन सेठ, प्रकाश साहू, सरफुद्दीन अंसारी, राहुल वर्मा, विक्रम लहरे, राकेश सांडिल्य, उमेश्वर मरकाम, शिवशंकर राज सैनिक, संजीव यादव एवं स्टाफ रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds