लॉगिन

साइंस कॉलेज के हॉस्टल में घुसकर छात्रों के साथ चाकूबाजी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, 20-30 लोगों की तलाश जारी

Chhattisgarh October 15, 2025 रिपोर्टर: shailesh
साइंस कॉलेज के हॉस्टल में घुसकर छात्रों के साथ चाकूबाजी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, 20-30 लोगों की तलाश जारी

साइंस कॉलेज के हॉस्टल में घुसकर छात्रों के साथ चाकूबाजी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, 20-30 लोगों की तलाश जारी

रायपुर : रायपुर के साइंस कॉलेज हॉस्टल में पढ़ने वाले छात्रों पर हमला करने के मामले में पुलिस कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हालांकि अभी कई आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. हमला करने वालों ने डंडे, चाकू और हाथ-मुक्कों से छात्रों को पीटा और उनका सामान भी चोरी कर लिया. घटना सरस्वती नगर थाना क्षेत्र  की 12 जनवरी की रात करीब 11:45 बजे की है.

घटना की रिपोर्ट छात्र उमादास मुखर्जी ने सरस्वती नगर थाने में दर्ज कराई. उमादास साइंस कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र है और हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा है. पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

आईजी ने दिए थे जांच के निर्देश

घटना की जानकारी मिलते ही आईजी अमरेश मिश्रा ने जांच के निर्देश दिए. इसके बाद एएसपी दौलत राम पोर्ते के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हॉस्टल पहुंचकर जांच शुरू की. टीम ने छात्रों से पूछताछ की और हॉस्टल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली.

ये आरोपी गिरफ्तार

इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में शामिल आरोपियों के संबंध में जरूरी जानकारी मिली. जिस पर पुलिस ने आरोपी मोनेश उर्फ मोंटू केसरकर, धर्माशुं सोनपिपरे, गोबिन यादव, प्रतीक यादव, आकाश गुप्ता उर्फ बाबू एवं थानेश्वर उर्फ सोने साहू को पकड़ लिया.

20-30 लोगों के साथ बोला हमला

इन आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने अपने 25-30 साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने इनके पास से घटना में इस्तेमाल किए गए डंडे भी बरामद किए हैं.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds