सिद्धारमैया ने ली कर्नाटक के सीएम पद की शपथ, ये विधायक होंगे कैबिनेट में शामिल

नई दिल्ली : आज कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया कर्नाटक के 30वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। इसके अलावा डीके शिवकुमार ने नई सरकार में उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा आठ अधिक विधायकों को सिद्धारमैया मंत्रीमंडल में शामिल होंगे।

सिद्धारमैया ने ली सीएम पद की शपथ

कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके बाद डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इन दोनों के अलावा आठ और विधायक मंत्रीपद की शपथ लेंगे।

rahul karnatak

राहुल गांधी ने उठाया सिद्धारमैया-शिवकुमार का हाथ

बेंगलुरु में हो रहे राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जु खड़गे, कर्नाटक के मनोनित मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल हुए।

baghel karnatak

शपथग्रहण में पहुंचे विपक्षी राज्यों के सीएम

राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, मक्कल नीडि माईम के प्रमुख कमल हसन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए।

डिप्टी सीएम शिवकुमार ने किया राहुल-प्रियंका का स्वागत

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री मनोनीत डीके शिवकुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का बेंगलुरु में स्वागत किया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी यहां नवनिर्वाचित कर्नाटक सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds