लॉगिन

इंडियन एयरफोर्स में फाइटर जेट्स की कमी: 114 जेट्स की डील पेंडिंग, पायलट भी जरूरत से कम

National December 23, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
इंडियन एयरफोर्स में फाइटर जेट्स की कमी: 114 जेट्स की डील पेंडिंग, पायलट भी जरूरत से कम

इंडियन एयरफोर्स में फाइटर जेट्स की कमी: 114 जेट्स की डील पेंडिंग, पायलट भी जरूरत से कम

इंडियन एयरफोर्स (IAF) वर्तमान में गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। 4.5 जेनरेशन वाले फाइटर जेट्स और पायलटों की कमी इसकी ऑपरेशनल क्षमता को प्रभावित कर रही है। 114 फाइटर जेट्स खरीदने की डील लंबे समय से पेंडिंग है। वहीं, तेजस जेट्स की डिलीवरी में देरी हो रही है। इन समस्याओं को हल करने के लिए सरकार ने एक हाई लेवल कमेटी का गठन किया है।

114 जेट्स की डील पूरी होने में देरी 
इंडियन एयरफोर्स में एडवांस 4.5 जेनरेशन फाइटर जेट्स की भारी कमी है। सरकार ने 1.25 लाख करोड़ की लागत से 114 नए फाइटर जेट्स खरीदने का प्रोजेक्ट मंजूर किया था। इनमें से कुछ जेट्स विदेश से खरीदे जाने हैं, जबकि बाकी का निर्माण देश में किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट लंबे समय से पेंडिंग है। विशेषज्ञों के अनुसार, इन जेट्स की तैनाती मुख्य रूप से चीनी सीमा पर की जाएगी। यह देरी इंडियन एयरफोर्स की ताकत को कमजोर कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds