बजट से पहले जनता को झटका, ₹14 बढ़ गए एलपीजी सिलेंडर के दाम

भोपाल। आज केंद्र का बजट पेश होना है इसके ठीक पहले आम जनता को बड़ा झटका लगा है। महंगाई की मार झेल रही जनता की जेब पर एक बार फिर असर पड़ने जा रहा है। बता दें नए महीने में एक बार फिर सिलेंडर के रेट बढ़ गए है। ऑयल मॉर्केटिंग कंपनियों ने आज एलपीजी से लेकर एटीएफ तक के रेट अपडेट किए है।

रेट अपडेट के बाद कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 14 रुपए महंगी हो गया है। हालांकि ये बढ़ोत्तरी दिल्ली, जयपुर, इंदौर, लखनऊ, अहनदाबाद, मेरठ, आगरा और मुंबई समेत पूरे देश में हुई है। हालांकि रेट केवल 10 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के बदले गए है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds