लॉगिन

प्रेशर आईईडी की चपेट में आया चरवाहा : पैर में आई गंभीर चोटें, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Chhattisgarh August 5, 2025 रिपोर्टर: shailesh
प्रेशर आईईडी की चपेट में आया चरवाहा : पैर में आई गंभीर चोटें, अस्पताल में कराया गया भर्ती

प्रेशर आईईडी की चपेट में आया चरवाहा : पैर में आई गंभीर चोटें, अस्पताल में कराया गया भर्ती

बीजापुर। उसूर ब्लॉक के पुजारीकांकेर के जंगल में मवेशी चराने गए ग्रामीण कलमू गंगा उस समय गंभीर रूप से घायल हो गया, जब वह नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आ गया. विस्फोट सोमवार शाम को हुआ, जिससे ग्रामीण के पैर में गंभीर चोटें आईं.

सीआरपीएफ कैंप की टीम मौके पर पहुंची और उसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाया गया. घटना ने फिर एक बार नक्सलियों की आम जनता को नुकसान पहुंचाने वाली रणनीति को उजागर किया है. ग्रामीणों में भय का माहौल है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds