लॉगिन

शाहरुख खान की ‘जवान’ ने OTT पर बनाया रिकॉर्ड, बनी इंडिया में Netflix पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म

BOLLYWOOD November 22, 2023 रिपोर्टर: shailesh
शाहरुख खान की ‘जवान’ ने OTT पर बनाया रिकॉर्ड, बनी इंडिया में Netflix पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म

शाहरुख खान की ‘जवान’ ने OTT पर बनाया रिकॉर्ड, बनी इंडिया में Netflix पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म

मुंबई : शाहरुख खान की ‘जवान’ ने कमाल कर दिया है। फिल्म ने थिएटर्स में रिलीज होने पर बॉक्स ऑफिस पर तो रिकॉर्ड बनाया ही था, अब OTT की दुनिया में भी रिकॉर्ड बना दिया है। यह OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है। शाहरुख खान की खुशी का ठिकाना नहीं है, और उन्होंने एक स्पेशल पोस्ट में देश की जनता का शुक्रिया अदा किया है।

Jawan 7 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी, और तब इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। यह 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इसके अलावा कई और रिकॉर्ड बनाए, जिन्हें देख सब हैरान रह गए थे। अब OTT पर भी ‘जवान’ ने अपना जलवा दिखा दिया है।

नेटफ्लिक्स इंडिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म

एटली के निर्देशन में बनी ‘जवान’ को 2 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। और अब यह नेटफ्लिक्स इंडिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है। इसकी जानकारी खुद नेटफ्लिक्स ने द है। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘विक्रम राठौड़ ने अब हमारे दिलों और रिकॉर्ड पर कब्जा कर लिया है। ‘जवान’ अब इंडिया में नेटफ्लिक्स पर सभी भाषाओं में लॉन्च के पहले 2 हफ्तों में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है।’

शाहरुख खान ने कही यह बात

‘जवान’ को नेटफ्लिक्स इंडिया पर 3.7 मिलियन व्यूज मिले हैं। इस फिल्म को अब तक एक करोड़ साठ लाख घंटों तक देखा जा चुका है। ANI के मुताबिक, शाहरुख ने ‘जवान’ की इस नई सफलता पर सभी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ‘जवान’ नेटफ्लिक्स पर इंडिया में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म है। फिल्म का एक्सटेंडेड वर्जन रिलीज करना फैंस के अटूट प्यार और समर्थन के प्रति हमारा आभार व्यक्त करने का एक तरीका था।’

इसलिए रिलीज किया ‘जवान’ का एक्स्टेंडेड वर्जन

उन्होंने आगे कहा, ‘नेटफ्लिक्स के दर्शकों से हमें जो जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, वह भारतीय सिनेमा की प्रतिभा की पुष्टि करती है। ‘जवान’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, यह कहानी कहने, जुनून और हमारे सिनेमा के कमाल के जोश का सेलिब्रेशन है। मुझे नेटफ्लिक्स पर इसकी सफलता पर बहुत गर्व है।’

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds