‘कॉफी विद करण 8’ में नजर आएंगे शाहरुख खान और आर्यन, जानिए कब शुरू होगा शो

मुंबई : जो लोग शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान को स्क्रीन पर एक साथ देखने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए गुड न्यूज है। शाहरुख जल्द ही करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में नजर आएंगे। और वो भी बेटे आर्यन खान के साथ। मालूम हो कि ‘कॉफी विद करण’ के अभी तक 7 सीजन आ चुके हैं, और शाहरुख लगभग हर सीजन का हिस्सा रहे हैं। हालांकि वह सातवें सीजन से रहे थे, क्योंकि एक्टर तब एक्टिंग से ब्रेक पर थे। यही नहीं, तब शाहरुख खान फिल्म ‘पठान’ की तैयारी भी कर रहे थे।

अब Shah Rukh Khan’कॉफी विद करण’ के आठवें सीजन में नजर आएंगे, जोकि अगस्त या सितंबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर शुरू होगा।  रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख, Karan Johar के शो में अपनी किसी फिल्म के लिए नहीं, बल्कि बेटे Aryan Khan के लिए आएंगे। मालूम हो कि आर्यन खान अपने बिग स्क्रीन डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं। खबर है कि साथ में Gauri Khan भी नजर आ सकती हैं।

आर्यन की वेब सीरीज ‘स्टारडम’!

आर्यन ने कुछ समय पहले अपना क्लोदिंग ब्रांड लॉन्च किया था। आर्यन ने उसके लिए एक विज्ञापन भी बनाया था, जिसमें पापा शाहरुख खान को डायरेक्ट किया। मालूम हो कि आर्यन खान एक वेब सीरीज डायरेक्ट कर रहे हैं, जिसका नाम ‘स्टारडम’ बताया जा रहा है। शाहरुख, आर्यन की इसी वेब सीरीज के लिए Koffee With Karan 8 में आएंगे। इस वेब सीरीज में छह एपिसोड होंगे। आर्यन खान ने बिलाल के साथ मिलकर इस वेब सीरीज की कहानी लिखी है।

शाहरुख की आने वाली फिल्में

वहीं शाहरुख की बात करें, तो वह अभी ‘जवान’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा शाहरुख, सलमान के साथ ‘टाइगर 3’ और फिर ‘डंकी’ में नजर आएंगे। वहीं जनवरी 2024 में शाहरुख, सलमान के साथ ‘टाइगर वर्सेज पठान’ के लिए शूट करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds