सनसनीखेज खुलासा : बेटे की प्रताड़ना से तंग आकर पिता ने दी तीन लाख में हत्या की सुपारी

गरियाबंद : बेटे की हत्या की सुपारी देने वाले पिता सहित तीन आरोपियों को गरियाबंद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बेटे की दूसरी शादी और उसकी प्रताड़ना से तंग आकर पिता ने रायपुर के दो लोगों को हत्या की सुपारी दी थी। तीन लाख में पिता ने हत्यारों से सौदा किया था। वहीं, गभीर रूप से घायल बेटे का उपचार अस्पताल में जारी है।

हत्यारो ने पहले पीड़ित का वाहन लिया किराए पर, फिर किया हमला

राजिम निवासी गैरेज का काम करने वाले लोकेश गायकवाड़ के मोबाइल पर 8 सितम्बर को गाड़ी बुकिंग के लिए एक व्यक्ति का कॉल आया। कॉल के बाद दो युवकों के साथ लोकेश अपनी टाटा सूमो को चलाते हुए बुकिंग में चला गया। इस बीच फिंगेश्वर जमाही के पास सुनसान इलाके में वाहन को रुकवाकर बुकिंग कराने वाले युवकों ने चाकू से चालक लोकेश पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।  इस घटना में लोकेश के गले और हाथ के पंजे में गंभीर चोट आई, जिसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। पीड़ित खून से लथपथ फोन कर इसकी जानकारी फिंगेश्वर थाने में दी। पुलिस ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

पिता की चौथी शादी के बाद पुत्र ने की दूसरी शादी

एसपी गरियाबंद अमित तुकाराम काम्बले ने एएसपी डीसी पटेल को जांच कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए। राजिम पुलिस ने पीड़ित से बयान लिया तो उसने अपने पिता पर संदेह जताया। इस आधार पर पिता कोमल गायकवाड़ को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई। कड़ाई से पूछताछ पर कोमल ने बताया कि उसने चौथी शादी की थी। उसके बेटे लोकेश ने भी पत्नी के रहते हुए अपनी डेढ़ सास से दूसरी शादी की थी। इन दोनों बातों को लेकर आये दिन बेटा उसके साथ लड़ाई झगड़ा करता रहता था। बेटे की प्रताड़ना से वो काफी दुखी था और बेटे को वो रास्ते से हटाना चाहता था। इसके लिए कोमल ने रायपुर के रहने वाले अंकित जायसवाल और शिवम तिवारी को बेटे की हत्या के लिए तीन लाख की सुपारी दी थी।

पिता सहित सुपारी किलर गिरफ्तार

सुपारी लेने के बाद दोनों आरोपी ने लोकेश की हत्या के लिए योजना बनाये और उसकी रेकी करनी शुरू की। योजना के तहत दोनों आरोपियों ने लोकेश की टाटा सूमो को बुकिंग किया और उसे अपने साथ बुकिंग में ले गए। इसके बाद जमाही के पास सुनसान जंगल के पास चलती गाड़ी में उसके ऊपर हमला कर दिए। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने पीड़ित के आरोपी पिता और सुपारी किलर दोनों आरोपियों को रायपुर से गिरफ्तार किया गया। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम कोमल गायकवाड़ 47 वर्ष किरवई राजिम,अंकित जायसवाल 19 वर्ष देवपुरी गजेंद्र नगर, शिवम तिवारी 24 वर्ष देवपुरी को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds